IIT in Haryana: हरियाणा में IIT स्थापना की कवायद हुई तेज, 2 गांवों ने जमीन देने का रखा प्रस्ताव

IIT in Haryana: हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के गांव पाली के माता सती मंदिर में रविवार को एक जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें गांव पाली व खुड़ाना की पंचायत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के लिए नि:शुल्क जमीन ...

IIT in Haryana: हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के गांव पाली के माता सती मंदिर में रविवार को एक जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें गांव पाली व खुड़ाना की पंचायत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के लिए नि:शुल्क जमीन देने की बात कही है।

केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा में IIT खोलने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके लिए विभिन्न जिलों में जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में प्रदेश में स्थापित होने वाली एकमात्र IIT को महेन्द्रगढ़ जिले में स्थापित करने की कोशिशें तेज हो गई है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा जिला उपायुक्त को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद जिले के गांव पाली व खुडाना की पंचायतों ने IIT के लिए निशुल्क व बिना किसी शर्त के जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेज दिया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

IIT की स्थापना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक कदम

हरियाणा में IIT खोलने के मुद्दे को लेकर हुई पंचायत में दोनों गांवों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और IIT की स्थापना को इलाके के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

पाली व खुडाना के सरपंचों ने बताया कि दोनों गांवों की ओर से बिना किसी शर्त के निशुल्क जमीन देने की बात कही गई हैं, ताकि IIT की स्थापना का रास्ता साफ हो सकें. उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक सुनहरा मौका बताया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उच्च शिक्षा के मिलेंगे बेहतर अवसर

इससे न केवल शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी, बल्कि हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पंचायत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि यदि यहां IIT स्थापित होती है, तो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी।

स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। पंचायत में उपस्थित लोगों ने इस मांग को और ज्यादा मजबूत करने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित कर केंद्र सरकार से संपर्क साधने की रणनीति बनाई है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author