Ambala Metro Rail: हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले अनिल विज

Ambala Metro Rail: हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कई बार अपने भाषणों में मेट्रो की मांग कर चुके अनिल विज ने अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर ...

Ambala Metro Rail: हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कई बार अपने भाषणों में मेट्रो की मांग कर चुके अनिल विज ने अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर मांग की है।

अनिल विज ने उठाई मेट्रो की मांग

अनिल विज ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। इस कारण यह क्षेत्र एक प्रमुख ट्रांजिट हब बन चुका है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

रोजाना सैकड़ों लोग अंबाला और चंडीगढ़ के बीच आवाजाही करते हैं, जिससे इस मार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक रहता है। उन्होंने कहा कि अंबाला-चंडीगढ़ सड़क पर दिनभर भारी यातायात रहता है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।

अंबाला चंडीगढ़ का सफर हो जाएगा सुहावना

विज ने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग पर सिर्फ सड़क परिवहन ही विकल्प है, लेकिन यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मेट्रो सेवा एक अत्यंत आवश्यक और व्यवहारिक विकल्प बन सकती है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उन्होंने यह भी बताया कि अगर मेट्रो सेवा शुरू होती है तो न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। साथ ही लोगों को समय और सुविधा दोनों में राहत मिलेगी।

खट्टर ने अनिल विज को दिया आश्वासन

विज ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया और मांग की कि अंबाला से चंडीगढ़ के बीच मेट्रो सेवा के लिए जल्द से जल्द एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाई जाए और इस पर त्वरित कार्यवाही की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा और जल्द ही केंद्र सरकार संबंधित विभागों के साथ इस प्रस्ताव पर कार्य शुरू करेगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

विज की इस पहल को क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा में भारी सुधार होगा और क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना भविष्य में न केवल हरियाणा और पंजाब के आपसी समन्वय को मजबूत करेगी, बल्कि चंडीगढ़ को एक मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

About the Author