Cyber Fraud: रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने कपड़े भेजने के नाम पर करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में बिहार के अररिया जिले के मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता जयपाल (मूल रूप से हिमाचल प्रदेश, मंडी) ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक लेडीज कपड़ों के विज्ञापन पर संपर्क किया। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कपड़ों के डिजाइन भेजे और 79,500 रुपये का बिल देकर QR कोड से भुगतान करने को कहा। जयपाल ने चार ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे भेज दिए, लेकिन बाद में आरोपी का नंबर बंद हो गया।
जांच में पता चला कि आरोपी के बैंक खाते में 49,500 रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।






