Haryana: हरियाणा में बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां BJP जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के बेटे मयंक भट्ट की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई । मिली जानकारी के ...

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां BJP जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के बेटे मयंक भट्ट की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई ।

मिली जानकारी के अनुसार मयंक भट्ट अपने दोस्त गोविंद गोयल के साथ कार से गीता कॉलेज, समालखा जा रहे थे। डाहर बाइपास पर मोड़ लेते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मौके पर लोगों ने मदद की और पुलिस ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में गोविंद गोयल को गंभीर चोटें आईं। मिली जानकारी अनुसार घायल गोविंद को सिर पर 4 टांके आए। हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे दिल्ली AIIMS रेफर किया गया है।

दुष्यंत भट्ट न सिर्फ BJP के जिला अध्यक्ष हैं बल्कि पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी कुसुम भट्ट वार्ड 26 से पार्षद हैं। भट्ट परिवार का पानीपत की राजनीति में मजबूत प्रभाव है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author