पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि वह अपने पति, ससुर व सास के साथ शहर के मोहल्ला में किराए पर रहती है। पांच मार्च को उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले ...

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि वह अपने पति, ससुर व सास के साथ शहर के मोहल्ला में किराए पर रहती है। पांच मार्च को उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल में उसके पति का दोस्त भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि उसके पति के सामने ही उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण महिला ने किसी को भी पति व उसके दोस्त की हरकतों के बारे में नहीं बताया। 13 अप्रैल को उसका पति और सास बाहर गए हुए थे।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

इसी दौरान पति का एक ओर दोस्त घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके ससुर घर आ गया तो आरोपित वहां से फरार हो गया। 17 अप्रैल को महिला मायके गई तो अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर उसके पति व एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author