Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी बाईपास, एक महीने में पूरा होगा काम

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महम-जुलाना-जींद रोड के बीच स्थित पश्चिमी मिनी बाईपास, जो पिछले डेढ़ साल से जर्जर हालत में पड़ा था, अब 2 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा बनाया जाएगा। ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महम-जुलाना-जींद रोड के बीच स्थित पश्चिमी मिनी बाईपास, जो पिछले डेढ़ साल से जर्जर हालत में पड़ा था, अब 2 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा बनाया जाएगा। इस बाईपास पर पुनर्निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक महीने के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह बाईपास करीब 2 किलोमीटर लंबा है और सोनीपत के बाहरी हिस्से में आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले टेंडर जारी हुआ था। एक लेन पर पहले ही बिटुमिनस की लेयर बिछाई जा चुकी थी।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

मगर मुख्यालय से प्रस्ताव की मंजूरी में देरी के चलते एजेंसी को निर्माण कार्य रोकना पड़ा। अब अनुमति मिलने के बाद, एजेंसी ने दोनों लेनों का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। पुरानी बिटुमिनस लेयर को हटाया जा रहा है। नई लेयर बिछाकर सड़क को पूरी तरह मजबूत बनाया जाएगा।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

About the Author