Haryana: हरियाणा में 1 अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट, जमीन खरीदना-बेचना होगा महंगा

Haryana News: हरियाणा में जमीनों की रजिस्ट्रियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने आगामी 1 अगस्त 2025 से नए कलेक्टर रेट लागू करने का आदेश जारी किया है। इससे अब जमीन खरीदने और बेचने पर अधिक ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Haryana News: हरियाणा में जमीनों की रजिस्ट्रियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने आगामी 1 अगस्त 2025 से नए कलेक्टर रेट लागू करने का आदेश जारी किया है। इससे अब जमीन खरीदने और बेचने पर अधिक स्टांप ड्यूटी देनी पड़ेगी, जिससे प्रॉपर्टी खरीदना पहले के मुकाबले और महंगा हो जाएगा।

मार्च 2025 के बाद से अब तक राज्य भर में पुराने कलेक्टर रेट पर ही जमीनों की रजिस्ट्री की जा रही थी। पिछली बार 1 जनवरी 2024 और 1 दिसंबर 2024 को रेट संशोधित किए गए थे, जो 30 मार्च 2025 तक ही प्रभावी रहे। उसके बाद से नई दरें तय नहीं हो सकीं, जिससे राज्य सरकार को राजस्व में नुकसान उठाना पड़ रहा था।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

मुख्यमंत्री नायब सैनी के अधीन राजस्व विभाग ने सभी मंडलों के कमिश्नर और जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि 1 अगस्त से नई दरों के अनुसार ही जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी। इसके लिए सभी जिलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार कई क्षेत्रों में 5% से लेकर 25% तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

About the Author