Haryana Roadways Strike: हरियाणा में रोडवेज यूनियनों का कड़ा रुख, अब अपनाया ये फॉर्मूला, देखें पूरा प्लान

Haryana Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 1( संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं AIRTWF) के सभी डिपो/सब डिपो के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता हैं कि दिनाँक 8 मार्च 2025 को रोहतक में सांझा मोर्चे की आयोजित ...

Haryana Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 1( संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं AIRTWF) के सभी डिपो/सब डिपो के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता हैं कि दिनाँक 8 मार्च 2025 को रोहतक में सांझा मोर्चे की आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया हैं।

आंदोलन के प्रथम चरण में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए 👉 प्रथम चरण में, 3 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक सभी डिपो में पहले दिन 12 बजे से लेकर अगले दिन 12 तक 24-24 घण्टे की भूख हड़ताल की जाएगी। भूख हड़ताल में डिपो/ सब डिपो के पदाधिकारियों के साथ साथ राज्य कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भी 24-24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

भूख हड़ताल छः चरणों मे चलेगी। एक चरण में चार डिपो शामिल होंगे। भूख हड़ताल में डिपो स्तर की सभी स्थानीय समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठने वालों की डिपो स्तर पर कम से कम 21 साथियों की हाजरी अति आवश्यक होनी चाहिए इसमें हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रंजी0 नं01 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने डिपो में भूख हड़ताल पर अवश्य बैठेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आंदोलन के दूसरे चरण में 8 जून को परिवहन मंत्री के के निवास स्थान अम्बाला पर न्याय मार्च किया जाएगा। सांझा मोर्चा के साथियों के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी डिपो/सब डिपो के साथी भाग लेंगे।

3 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक डिपुओं में की जाने वाली भूख हड़ताल के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जिसके लिए सभी डिपो व राज्य कमेटी के सदस्यों की डयूटी इस प्रकार हैं।

👉टीम 01:-
3 अप्रैल को भिवानी, पवन शर्मा एवं कृष्ण ऊण।
8 अप्रैल को सिरसा, शिवकुमार शोराण।
16 अप्रैल को रोहतक, संजय सांगवान एवं प्रवीण डिघल।
21 अप्रैल को सोनीपत, नवीन राणा एवं सतबीर मुंडाल। 24 अप्रैल को पानीपत, नवीन राना एवं संजय सोनीपत।
5 मई को झज्जर में जयकुंवार दहिया एवं सतबीर मुंडाल भूख हड़ताल में हाजिर होंगे। जिसमें राज्य मोर्चा के निम्न सदस्य दिनेश हुड्डा,नरेंद्र दिनोद,जगदीप लाठर,देवेंद्र बिट्टू, हरि किशन आदि मौजूद रहेंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

👉तीन 02:-
3 अप्रैल को फतेहाबाद, शिवकुमार एवं पृथ्वी सिंह चाहर।
8 अप्रैल को रेवाड़ी, जयकुंवार दहिया एवं महिपाल झज्जर।
16 अप्रैल को पलवल, जुबेर खान, वीरेंद्र फरीदाबाद एवं संजय सांगवान।
21 अप्रैल को करनाल, इंदर सिंह बधाणा, सुशील ईककश एवं जयवीर तालु।
24 अप्रैल को दिल्ली, संजय सोनीपत एवं वीरेंद्र फरीदाबाद।
5 मई को चंडीगढ़ रमेश श्योकंद, एवं महिपाल सोडे भूख हड़ताल में हाजिर होंगे। जिसमें राज्य मोर्चा के निम्न
सदस्य-जयबीर घणघस,रमेश श्योकंद, अमित महाराणा,चमन स्वामी,जयभगवान कादियान,माया राम उनियाल मौजूद रहेंगे।

👉टीम:-03
3 अप्रैल को कुरुक्षेत्र, सुशील ईककश, रमेश श्योकंद एवं चंद्रभान टोहाना।
8 अप्रैल यमुनानगर, रमेश श्योकंद एवं रामपाल।
16 अप्रैल को अम्बाला, सुशील ईककश, मोनू अंबाला एवं कृष्ण गुलियाना।
21 अप्रैल को कैथल रमेश श्योकंद, चंद्रभान खटक एवं सुरेंद्र नरवाना।
24 अप्रैल को जींद , सुबे सिंह धनाना एवं राजकुमार चौहान।
5 मई को हिसार डिपो शिवकुमार शोराण एवं पृथ्वी सिंह चाहर। सांझा मोर्चा
सदस्य- सरदार निशान सिंह, शिवकुमार श्योराण,बलदेव सिंह मामू माजरा, संजीव कुमार,नीरज शर्मा, प्रताप बनवाला।

👉टीम:- 04
3 अप्रैल को फरीदाबाद, गंगाराम सोरोत एवं जितेंद्र डागर।
8 अप्रैल को दादरी, पवन शर्मा, सतबीर मुंडाल एवं राजेश शर्मा
16 अप्रैल को नारनोल, कृष्ण ऊण एवं पवन शर्मा।
21 अप्रैल गरुग्राम, नरेंद्र सांघा एवं संजय सांगवान।
24 अप्रैल को नूह, जुबेर खान एवं नरेंद्र सांघा।
5 मई पंचकूला इंदर सिंह बधाणा एवं महिपाल सौडे।
सांझा मोर्चा
सदस्य-वीरेन्द्र सिंह,सुमेर सिवाच, वीरेंद्रर सिंगरोहा,कृष्ण नोहर,अशोक खोखर के नेतृत्व में भूख हड़ताल की जाएगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आप सभी डिपो एवं सब डिपो के पदाधिकारियों से नम्र निवेदन एवं पुरजोर अपिल हैं कि अपनी मानी गई मांगो को लागू करवाने व निजिकरण के विरोध में की जाने वाली भूख हड़ताल में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जागरूक करके भूख हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें। भूख हड़ताल 12 बजे से आरम्भ होकर अगले दिन 12 बजे समाप्त होगी। भूख हड़ताल की समाप्ति के बाद महाप्रबंधको के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा जाएगा।

सभी सांझा मोर्चा के पदाधिकारीगण व सक्रिय कार्यकर्ताओं व कर्मचारी भाइयों को राम-राम जैसा कि आप सभी को ज्ञात है की सरकार द्वारा 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति जताई गई थी लेकिन उस संबंध में अभी तक कोई भी विभागीय प्रपत्र जारी नहीं किया गया है जिनमें मुख्य मांगे वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालको को नियमित तिथि से पक्का करने और उन्हें पेंशन योजना में शामिल करने वारे, व चालक परिचालक और लिपिक की वेतन विसंगति दूर करने वारे, सभी कर्मचारियों के देय अवकाश की कटौती करने वारे, चालक परिचालकों के रात्रि अवकाश का समय पर भुगतान न करने, सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने , 2016 के चालको को नियुक्ति तिथि से नियमित करने वारे और कर्मचारियों को बोनस देने वारे जैसी अनेक लंबित मांगे हैं उक्त सभी मांगों को न मानने पर सांझा मोर्चा ने चरणबद्ध तरीके से सभी डिपो में भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है सिरसा डिपो के सभी जुझारू सशक्त कर्मचारीयों से अनुरोध है कि दिनांक 8 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:00 से 9 अप्रैल 2025 दोपहर 12:00 तक भूख हड़ताल का फैसला लिया गया है अतः सभी साथियों से अनुरोध है जो भी भूख हड़ताल में शामिल होना चाहता है वह जरूर हो और जिस भी कर्मचारी को जैसे भी समय मिले अपनी ड्यूटी ऑफ करने उपरांत मिले या फिर ड्यूटी शुरू करने से पहले आधा एक घंटा दरी पर बैठकर भूख हड़ताल में शामिल यूनियन के पदाधिकारीयों का हौसला में बढ़ाएं।

About the Author