Haryana news : हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन , रिश्वतखोर अफसर को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में एसीबी की करनाल टीम ने आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Haryana news : हरियाणा में एसीबी की करनाल टीम ने आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफतार किया है तथा इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 10 दिनंाक 3.4.2025, धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61 बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गोहाना के नजदीक गांव खंदराई में एक 667 वर्गगज का प्लॉट खरीद किया है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

इस प्लाट की रजिस्ट्री करने की एवज में यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना द्वारा अभियमन्यु, तहसीलदार गोहाना, जिला सोनीपत के कहने पर उससे 1,00,000/- रू. (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस, तहसील गोहाना को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो तहसील गोहाना, जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के दौरान इस मामले में दूसरा आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है।

यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author