हरियाणा रोडवेज के 42 ड्राइवरों को बड़ी राहत, 7 साल बाद सरकार ने जारी किये नियुक्ति के आदेश

  हरियाणा सरकार ने 42 ड्राइवरों को राहत देते हुए नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 7 साल पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोगा द्वारा 2017 में रोडवेज में भर्तियां निकाली गई थी। साल 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया पुरी हो ...

 

हरियाणा सरकार ने 42 ड्राइवरों को राहत देते हुए नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 7 साल पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोगा द्वारा 2017 में रोडवेज में भर्तियां निकाली गई थी। साल 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया पुरी हो गई और कई अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रख लिया गया था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कई साल बीत जाने के बाद भी उनकी जॉइनिंग नहीं कराई गई। इससे परेशान होकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई। अब हाईकोर्ट के आदेशों को मानते हुए सरकार ने इनकी नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं।

केवल नियुक्ति बाकी
हरियाणा रोडवेज मुख्यालय की ओर से इस बारे में अंबाला, फरीदाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल , नूंह पलवल, रेवाड़ी, सिरसा और यमुनानगर के जनरल मैनेजर को पत्र जारी कर इन्हें नियुक्ति पत्र देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

होगा फायदा
जल्दी ही इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेने का काम कर लिया जाएगा। इन सभी 42 ड्राइवरों को डिपो भी अलॉट हो चुके हैं। विभाग द्वारा सिर्फ इनकी ज्वाइनिंग कराना बाकी है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author