CM Flying Raid: रेवाड़ी तहसील में सीएम फ्लाइंग की रेड, निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

CM Flying Raid:  सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी किस कदर लेटलतीफ़ी करते है। वो आप रोजाना सरकारी कार्यालयों में देखते है। हालात ये है कि सीएम फ्लाइंग की टीम कई बार सरकारी कार्यालयों के रेड करके निरीक्षण कर चुकी है। लेकिन ...

CM Flying Raid:  सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी किस कदर लेटलतीफ़ी करते है। वो आप रोजाना सरकारी कार्यालयों में देखते है। हालात ये है कि सीएम फ्लाइंग की टीम कई बार सरकारी कार्यालयों के रेड करके निरीक्षण कर चुकी है। लेकिन कर्मचारी अपनी मनमर्जी चलाने से बाज नहीं आ रहे है। बुधवार सुबह सीएम फलाइंग की टीम ने रेवाड़ी तहसील का औचक निरीक्षण किया। जहां 26 में से 13 कर्मचारी गैरहाजिर पाये गए। यहाँ केवल आधा स्टाफ ही मिला बाकी गायब मिला।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

कर्मचारियों  की लेटलतीफ़ी और मनमर्जी से जनता परेशान

CM Flying Raid

आपको बता दें कि सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों  की लेटलतीफ़ी और मनमर्जी से जनता परेशान है। अक्सर ये शिकायतें आती है कि कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं आते है। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी शिकायते सीएम फ्लाइंग (CM Flying Raid) की टीम को भी मिल रही थी। जिसके बाद आज सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेवाड़ी तहसील में रेड करके निरीक्षण किया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

उच्च अधिकारियों को सौंपी थी रिपोर्ट 

आपको बता दें कि सीएम फ्लाइंग (CM Flying Raid) की पिछले दिनों एचएसवीपी, आरटीए  और जिला सचिवालय स्थित कार्यालयों के भी औचक निरीक्षण कर चुकी है। सभी जगह बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर मिलने की रिपोर्ट टीम ने उच्च अधिकारियों को सौंपी थी। इस मामले में भी लापरवाह कर्मचारियों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि विभाग लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author