शराब पीकर साथी युवक को उतारा मौत घाट फिर थाने में पहुँचकर किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक मृतक कर्मबीर उर्फ़ पृथ्वी गाँव लिसाना गाँव का रहने वाला था. जो खेती-बाड़ी का कार्य करता था. शुक्रवार शाम को गाँव के ही रहने वाले संजय उर्फ़ टिंडा के साथ कर्मबीर ने शराब पी थी. जिसके बाद ...

जानकारी के मुताबिक मृतक कर्मबीर उर्फ़ पृथ्वी गाँव लिसाना गाँव का रहने वाला था. जो खेती-बाड़ी का कार्य करता था. शुक्रवार शाम को गाँव के ही रहने वाले संजय उर्फ़ टिंडा के साथ कर्मबीर ने शराब पी थी. जिसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर गला दबाकर कर्मबीर को मौत के घाट उतार दिया गया.

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

इस वारदात के बाद आरोपी संजय ने खुद सदर थाना रेवाड़ी में जाकर सरेंडर किया और हत्या की वारदात की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर गाँव लिसाना पहुँची और आरोपी की निशानदेही पर कर्मबीर के शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अभी उन्होंने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. और मामले की जाँच की जा रही है.

वहीँ मृतक के परिजन कह रहे है कि इस वारदात में तीन से ज्यादा लोग शामिल रहें है. और उन्हें अंदेशा है कि शराब पीकर आपसी कहासुनी के चलते नहीं बल्कि साजिश रचकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. लेकिन पूरी फीचर पुलिस जाँच के बाद ही सामने आ पाएगी.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बहराल शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में पुलिस जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि इस वारदात के पिछे असल वजह क्या रही और कौन-कौन इस वारदात में शामिल रहें.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author