Rewari Cyber Alert: ‘Life Certificate Update’ के नाम पर ठगी, पेंशनर्स को निशाना बना रहे साइबर अपराधी

Rewari Cyber Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला के पेंशनभोगियों एवं उनके परिजनों को “लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट” के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी ...

Rewari Cyber Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला के पेंशनभोगियों एवं उनके परिजनों को “लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट” के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी बुजुर्ग पेंशनर्स को आसान निशाना समझकर उन्हें फोन कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क करते हैं और लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट न होने पर पेंशन रुकने का डर दिखाकर गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं।

क्या है लाइफ सर्टिफिकेट स्कैम और कैसे दिया जाता है ठगी को अंजाम 

इस प्रकार की ठगी में अपराधी स्वयं को बैंक कर्मचारी, पेंशन विभाग अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बताकर कॉल करते हैं। वे कहते हैं कि आपका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं हुआ है, जिससे आपकी पेंशन बंद हो सकती है। इसके बाद वे एक लिंक भेजते हैं या ओटीपी, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड डिटेल आदि साझा करने को कहते हैं। जैसे ही पीड़ित ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करता है, साइबर ठग उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं या डिजिटल बैंकिंग एक्सेस अपने नियंत्रण में ले लेते हैं।

Health Camp: Camps for the disabled and senior citizens will be held every Friday in Rewari.
Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरण

 इस स्कैम के खतरनाक परिणाम 

कई मामलों में बुजुर्गों को तब पता चलता है जब उनके खाते से बड़ी राशि निकल चुकी होती है। यह ठगी न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना भी पैदा करती है।

लाइफ सर्टिफिकेट स्कैम से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा निर्देश

Job Fair 2026: Job fair at Rewari Government ITI on June 16
Job Fair 2026: रेवाड़ी राजकीय ITI में 16 जून को रोजगार मेला, 20-25 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

कोई भी बैंक या सरकारी विभाग फोन पर ओटीपी या पिन नहीं मांगता। अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। लाइफ सर्टिफिकेट केवल अधिकृत पोर्टल या संबंधित बैंक शाखा में जाकर ही अपडेट करवाएं। किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी फोन पर साझा न करें। पेंशन रुकने की धमकी देकर जल्दबाजी कराने वाले कॉल से सावधान रहें। अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को इस प्रकार की ठगी के बारे में अवश्य जागरूक करें।

फ्रॉड होने पर तुरंत क्या करें

यदि किसी को संदेह हो कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और खाते को सुरक्षित करवाएं।

Health Update: Haryana signs 10-year MoU with Medanta Foundation.
Health Update: हरियाणा का मेदांता फाउंडेशन के साथ 10 वर्षीय MoU, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-गुरुग्राम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

 शिकायत कहां करें 

किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है। जागरूक रहें और इस एडवाइजरी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।

About the Author