Railway News: भारतीय रेलवे के कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो अब रेलवे के कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद नौकरी करने की चिंता नहीं करनी होगी। रेलवे कर्मचारियों को री-इंगेजमेंट पालिसी के तहत फिर से तैनात किया जाएगा।
हिंदी अखबार की मानें, तो रेल मंत्रालय ने देश भर के सभी मंत्रालयों को बनाई गई पालिसी का हवाला देते हुए स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब रिटायरमेंट होने के बाद कर्मचारियों का लोड कम करने के लिए रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फिर से तैनात कर दिया जाएगा। रेलवे में टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग क्लर्क, रिजर्वेशन क्लर्क समेत कई ब्रांचों के कर्मचारी अब नई पालिसी के तहत फिर से रेलवे में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
हालांकि, यह कर्मचारी कब तक कार्यरत रहेंगे और इनका वेतन कितना होगा। इसको लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जाएंगी। अखबार की खबर की मानें, तो रेल मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिस पद से कर्मचारी रिटायर हो रहा है, अगर उससे सीनियर तीन लेवल ऊपर का कर्मचारी है तो वह जूनियर पद पर भी तैनात किया जा सकता है।






