बाल भवन में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं के अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मितल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्षा जैन की देख-रेख में बुधवार को बाल भवन रेवाड़ी में महिला आयोग, महिला पुलिस कर्मचारियों और महिला अध्यापिकाओं, आशा वर्कर के साथ महिलाओं के अधिकारों ...

बाल भवन में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं के अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मितल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्षा जैन की देख-रेख में बुधवार को बाल भवन रेवाड़ी में महिला आयोग, महिला पुलिस कर्मचारियों और महिला अध्यापिकाओं, आशा वर्कर के साथ महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 

Matrimonial Scam Warning: Avoid fraud in the name of registration and meeting fees
Matrimonial Scam Warning: रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर ठगी से बचें ,फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग सक्रिय

डालसा सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पैनल अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के युग में भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर है हर जगह महिलाओं ने सफलता का परचम लहराया है। हमारे संविधान में महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है, इन्हें पूरा हक है कि वे गरिमामई जीवन व्यतीत करे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्षा जैन ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन मुख्य रूप से महिलाओं के अपने अधिकारों के बारे मे जागरूक करना था, क्योंकि महिलाएं समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती है।

 

Development works worth Rs 3 crore approved in Rewari villages: Funds received for construction of roads, schools, community halls and streets
Rewari के गांवों में 3 करोड़ के विकास कार्य मंजूर: सड़क, स्कूल, चौपाल व गली निर्माण को मिली राशि – राव इंद्रजीत सिंह

उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाएं प्रगति कर रही हैं और वो आगे बढ़ना चाहती हैं पर अधिकारों की जानकारी के अभाव में वो पीछे रह जाती हैं। भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वो एक महिला को उसके मूल अधिकार से जीने के अधिकार का अनुभव करने दें। सचिव श्रीमती जैन ने बताया कि कोई भी महिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से मुफ्त कानुनी सहायता प्राप्त कर सकती है। श्रीमती जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने एक हेल्पलाइन नम्बर 01274-220062 चलाया हुआ है जिसपर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Major decision for AIIMS Rewari: Independent canal-based water works worth Rs 26.83 crore approved.
AIIMS रेवाड़ी के लिए बड़ा फैसला: 26.83 करोड़ का स्वतंत्र कैनाल आधारित वाटर वर्क्स मंजूर, रोज़ 1500 KL पानी की सप्लाई
About the Author