कोसली हलके के गांव छव्वा में बनने वाले जलघर का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया तथा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र की बिजली व पानी की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में
प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज आदर्श गांव छव्वा में शहरी तर्ज पर पेयजल आपूर्ति करने के लिए जलघर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना पर सरकार द्वारा 343.50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलघर के निर्माण उपरांत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी उपलब्ध होगा। जबकि पहले 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिल पाता था। जलघर निर्माण उपरांत गांव की पानी संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा के भाई राज पारिक, मा. हुकम सिंह, मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, बलजीत यादव, अशोक यादव लुखी, विभाग के एक्सईएन विनय प्रकाश चौहान, कमल यादव खेड़ा आलमपुर, जितेंद्र यादव गुरावड़ा, रणबीर कुहारड़, रामनिवास नंबरदार, छव्वा के सरपंच कृष्ण कुमार, बाबूलाल बव्वा, मुकेश डागर भाकली व मनोज यादव एडवोकेट समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।