प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में कुरुक्षेत्र में कहा था, कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में 1 दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आनलाइन जुड़ सकते हैं.
- 2021 से पहले ही 350000 लोग सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ चुके हैं.
- 21 नवंबर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें अब तक 55000 से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं. यह प्रतियोगिता 8 दिसम्बर 2021तक चलेगी.
- 2 से 19 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला चलेगा.
- 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा.
- 9 से 14 दिसंबर तक भव्य गीता महाआरती का आयोजन किया जाएगा.
- 12 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन होगा.
- सभी जिलों में 12-14 दिसंबर तक गीता जयंती आयोजित की जाएंगी.
- 13 दिसंबर को हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों में गीता संसद का आयोजन होगा.
- आजादी के अमृत महोत्सव पर गीता जयंती के दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 75 स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा.
- गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर 1100 विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा , जिसमें 55000 विद्यार्थी और देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी ऑनलाइन जुड़ेंगे.
- इस बार महोत्सव में 75 अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कैनवस चित्रों का निर्माण करेंगे.इसके साथ साथ महाभारत एवं गीता विषय पर 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा.
- 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 30 तीर्थो को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की चयन सूची में शामिल किया जा रहा है जिससे इन तीर्थों की संख्या 164 हो जाएगी.
- कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों पर 15 अगस्त 2023 तक विकास कार्य कराए जाएंगे.
- गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 1363 लाख की लागत से निर्मित भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा.
- स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है.
- कुछ ट्रेन मथुरा और हरिद्वार से कुरुक्षेत्र को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी.
- कुरुक्षेत्र नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे.
- इस गीता जयंती के कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर समेत केन्द्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम मिल चुके हैं.