हिन्दू परिषद् द्वारा टाॅकडी प्रखंड के करनावास खंड के भवाडी ग्राम में खेलो के क क्षेत्र में नई प्रतिभाओं का सम्मान किया। यह कार्यक्रम मुख्य कोच सतपाल, कोच सतीश , कोच विनोद के सौजन्य से सम्पन्न हुआ एवम् ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रामसिंह ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के जिलामंत्री नरेन्द्र जोशी ने, मंच संचालन करते हुए बताया कि, देश की एकता, अखंडता एवम् राष्ट्र की उन्नति के देश के युवाओं को सुसंस्कारित एवम् सुचरित्रवान होना बेहद आवश्यक है।
स्वंयसेवक है, और बजरंगदल एवम् विहिप में, विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए, वर्तमान में हरियाणा प्रांत के गौरक्षा प्रमुख का दायित्व प्राप्त है। डॉ. मंजीत ने उपस्थित जनो से आग्रह किया कि, देश और धर्म की रक्षा और सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में विहिप, बजरंगदल एवम् दुर्गावाहिनी के सदस्य बने, साथ ही उन्होंने गौरक्षा और गौसेवा का भी महत्व बताया। बजरंगदल संयोजक भाई देवेश ने, आग्नतुक जनों का स्वागत किया। विहिप के जिला अध्यक्ष, माननीय रामप्रसाद जी ने खेल क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।