घरेलू हिंसा और बढ़ते विवादों जैसे प्रॉपर्टि विवाद, मकान मालिक किरायेदार और कमर्शियल विवाद की मध्यस्थता करते हुए विवादों को सुलझाने के लिए रेवाड़ी सेक्टर तीन निवासी मिस्टर अतिन हंदुजा ने कोर्ट के बाहर सेट्टल्मेंट के लिए एक सेंटर शुरू किया है,
हन्दुजा ने बताया की विवाद सबंधित व्यक्ति को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, उनका विवाद घर बैठे पंचनिर्णय, मध्यस्थता और समझौते के तरीके से सुलझ जाएगा | इस सेंटर में बहुत सारे वकील हैं और इसके सिर्फ तीन सेंटर भारत में है जो घर बैठे- बैठे जल्द से जल्द विवाद सुलझाते हैं| उन्होंने बताया की कोर्ट जाने के बगैर ही सारे विवाद के एक महीने में ही समाधान निकालते हैं| इसमें सारे वकील सेर्टिफाइएड हैं और जिनमें से कुछ वकील लंदन और सिंगापुर से सेर्टिफाइएड हैं| अतिन हंदुजा भी लंदन से सेर्टिफाइएड हैं .
इस टीम में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के रिटायर्ड न्यायधीश इनके साथ काम करते हैं और पंचनिर्णय, मध्यस्थता, समझौते के तरीके से घर बैठे विवाद सुलझाते हैं|